राजसमंद। एक हजार व पांच सौ रुपए के नोट बंद होने से गुरुवार को बैंकों पर लोगों की कतार लग गईं। कुंवारिया एसबीबीजे के बाहर रुपए जमा कराने एवं निकालने के लिए लोगों ने घंटों तक इन्तजार किया। यहां कतार में खड़ी फियावड़ी की जानु बंजारा ने बताया कि अब नकली नोट का झांसा नहीं रहेगा। इसी तरह नेगेडिय़ा का खेड़ा के कैलाश सिंह ने बताया कि उसे पैसे जमा कराने के लिए दो घंटे तक इन्तजार करना पड़ा। शहर के अलावा खंड़ेल, फियावड़ी, खातीखेड़ा, रूपाकाखेड़ा, काबरी, गोवलिया, महासतियों की मादड़ी सहित कई गांवों से लोग यहां आए। भीड़ की सुरक्षा के लिए कुंवारिया थानाधिकारी महेश जोशी, कमलेश शर्मा, किशनलाल, गनी मोहम्मद सहित पुलिस जाप्ता तैनात था। वहीं भीड़ के बावजूद पैसे जमा करने में बैक में 4 कर्मचारी ही लगे रहे। बैंक मैनेजर नजर ही नहीं आए।
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानियह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...