Advertisement
पाकिस्तान के लोगों में भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई का डर, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

एक अन्य यूजर ने भारत को टैग करते हुए लिखा, "प्लीज, भारत को ये आइडिया मत दो।" वहीं, किसी ने अपने देश की हालत का जिक्र करते हुए कहा, "उन्हें बताओ कि वे कितनी गरीब कौम से लड़ने जा रहे हैं।"
कुछ यूजर्स ने आत्मसमर्पण की शैली में भी पोस्ट किए हैं। एक ने लिखा, "हैलो भारत, पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार है, इसे ले जाओ।"
भारत के सिंधु जल संधि निलंबित करने के फैसले पर भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, "भारत, प्लीज पानी का रास्ता खोल दो, हमें प्यास लगी है।" वहीं, दूसरे ने कहा, "अब पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने का समय आ गया है।" इस पर जवाब आया, "कोई बात नहीं, हम नया नक्शा बना लेंगे।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2016 और 2019 में आतंकवादी हमलों के जवाब में भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की थी। अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान के आम नागरिकों को वैसी ही जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है। इसी कारण सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर भारी हलचल देखने को मिल रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


