people going amarnath for bhandara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमरनाथ में भंडारे के लिए धूमधाम से रवाना हुआ जत्था

khaskhabar.com: रविवार, 25 जून 2017 5:09 PM (IST)
अमरनाथ में भंडारे के लिए धूमधाम से रवाना हुआ जत्था
कैथल। बर्फानी सेवा मंडल द्वारा चंदनबाड़ी के लिए भंडारा सामग्री का एक जत्था रवाना हुआ। इस भंडारे में समिति की ओर से भगवान अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं दी जाती है। समिति के प्रधान सुमन लाल सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। सामग्री के जत्थे के रवानगी के उपलक्ष्य में समिति द्वारा शहर में बाबा भोले नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न समाजिक संगठनों व बाबा के भक्तजनों द्वारा स्वागत के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा के दौरान बाबा के भक्त आतिशबाजी करते हुए ओर कलाकार भगवान शिव और मां पार्वती के गीतों पर नृत्य करते हुए चले। प्रधान सुमन लाल सिंगला ने बताया कि बाबा की असीम कृपा से इस वर्ष बाबा अमरनाथ में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 23 वें भंडारे के लिए दूसरा जत्था रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जत्थे में समिति के कुल 150 सेवादार शामिल है। कुल ७ कैंटरों में बाबा के भक्तों की सेवा के लिए बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए लेकर जा रहे हैं। सिंगला ने बताया कि बाबा बर्फानी सेवा मंडल द्वारा लगाए जाने वाले भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चंदनबाड़ी में रहने, खाने और अन्य विभिन्न सुविधाओं को मुहैया करवाया जाता है जो रक्षा बंधन तक चलने वाले यात्रा तक जारी रहता है। उन्होंने कहा कि बाबा भोले के भक्तों की सेवा के लिए समिति के सभी सदस्य हमेशा मौजूद रहते हैं। भंडारे के दौरान किसी भी श्रद्धालुु को किसी प्रकार से खाने व अन्य सुविधाओं से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाती। इस मौके पर समिति के चीफ पेट्रन सुरेंद्र गर्ग बिट्टू, राकेश शर्मा, रितेश शर्मा, राज सैनी, मोहित, रोहित, विजय, पवन अशोक, सुंदर लाल, राजू वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement