People drink brew seasonal diseases-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौसमी बीमारियों की रोकथाम लोगों को पिलाया काढ़ा

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 6:00 PM (IST)
मौसमी बीमारियों की रोकथाम लोगों को पिलाया काढ़ा
जयपुर। प्रमुख शासन सचिव आयुर्वेद आर. वैंकटेश्वरन् ने बुधवार को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, सचिवालय में मरीजों को काढ़ा पिलाकर मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क क्वाथ (काढ़ा) वितरण शिविर का शुभारम्भ किया। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, सचिवालय के चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी, वैद्य राजेश शर्मा ने बताया कि कायाकल्प स्वास्थ्य संस्था, सांगानेर के सहयोग से सचिवालय में 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर, 2016 तक यह शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में प्रात: 11 से एक बजे तक मौसमी बीमारियों - विषम ज्वर, दण्डव ज्वर (डेंगू), चिकनगुनियां आदि से बचाव हेतु नि:शुल्क क्वाथ (काढ़ा) का वितरण किया जाएगा। उन्होंने मौसमी बीमारियों की जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेद में इन बीमारियों की रोकथाम जड़ी बूटियों से बने काढ़ा द्वारा की जा सकती है। इस अवसर पर अध्यक्ष, निजी सचिव संघ, शंकर लाल, अध्यक्ष, सचिवालय कर्मचारी संघ, शिवजी राम जाट, अध्यक्ष, सेवारत अधिकारी संघ, महेश व्यास, कायाकल्प स्वास्थ्य संस्था, सांगानेर की वैद्य संतोष शर्मा एवं वैद्य भानुप्रकाश उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement