People did stone pelting on police in sambhal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोकशी के आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, SDM सहित चार घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मार्च 2017 10:34 AM (IST)
गोकशी के आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, SDM सहित चार घायल
संभल। शहर के मौहल्ला दीपासराय में एक युवक के घर कोतवाली पुलिस गोकशी करने के आरोप में दबिश देने गयी थी। घर पर आरोपी युवक पुलिस को नहीं मिला। घर पर मौजूद महिलाओं ने पुलिस पर कुरान की बेहुरमती का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद संप्रदाय विशेष के लोग एकत्र हो गए सड़क पर जाम लगा दिया गया। जाम खुलवाने पहुंचे एसडीएम रशीद अली, सीओ बीपी सिंह बालियान को पब्लिक ने दौडा-दौड़ा कर पीटा। बवाल बढ़ता देख कई थानों की पुलिस मौके पर आ गई। जिसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमे एसडीएम अर्दली जय सिंह, एसओ असमोली कुंज बिहारी, एसओ नखासा संजय प्रताप राणा, कांस्टेबल हेमपाल सिंह घायल हो गए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement