people are taken informetion from schemes in the Suarez exhibition -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुराज प्रदर्शनी से ले रहे हैं योजनाओं की जानकारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जनवरी 2017 7:55 PM (IST)
सुराज प्रदर्शनी से ले रहे हैं योजनाओं की जानकारी
करौली। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई सुराज प्रदर्शनी में गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया तथा योजनाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ जिले में हुए विकास कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। सुराज प्रदर्शनी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में 3 जनवरी से आम नागरिकों के लिए शुरू की गई है। इसमें फोटोग्राफ्स के माध्यम से राजस्थान एवं करौली जिले में किए गए विकास कार्यों की झलक प्रस्तुत की गई है। बेरोजगार युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होने के साथ-साथ प्रदर्शनी में राज्य सरकार की बिजली, रोजगार, खेल, सडक़, शिक्षा, आरोग्य राजस्थान, गौरव पथ, स्वच्छ भारत मिशन, अन्नपूर्णा भंडार, भामाशाह पशु बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री जलस्वावलंबन अभियान के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इसका आमजन लाभ उठा रहे हैं। सुराज प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है।

[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement