people angry on youth death in chittorgarh -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक की मौत से गुस्साए लोग, टोल को बंद कर लगाया जाम

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 10:30 AM (IST)
युवक की मौत से गुस्साए लोग, टोल को बंद कर लगाया जाम
चित्तौडग़ढ़। शहर के बायपास स्थित रिठोला टोल प्लाजा पर रविवार रात्रि को एक युवक की मौत के बाद सोमवार सुबह आस-पास के गांव के लोगों ने पहुंच कर टोल प्लाजा को बन्द करा जाम लगा दिया। जाम के बाद सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया जा रहा है कि रात्रि को टोल प्लाजा पर कार्यरत एक सर्वेयर टोल पर खड़ा था कि तेज गति से आए एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने टोल प्लाजा बन्द करा दिया और मृतक के परिजनों को मुआवजे तथा टोल प्लाजा हटाने की मांग की। सूचना पर सदर थानाधिकारी मय जाब्ता रिठोला टोल पहुंचे और लोगों की समझाइश की। युवक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement