PC to sleep on takht in Tihar once CBI custody ends Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

INX Media Case:रिमांड पूरी होते ही तिहाड़ में लकड़ी के तख्त पर कटेंगीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की रातें!

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 08:53 AM (IST)
INX Media Case:रिमांड पूरी होते ही तिहाड़ में लकड़ी के तख्त पर कटेंगीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की रातें!
इस जेल में मौजूदा वक्त में करीब 650 कैदी बंद हैं। चूंकि आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों से जुड़े कैदियों की संख्या इस जेल में फिलहाल नगण्य ही है, लिहाजा ऐसे में तिहाड़ की 7 नंबर जेल को कुछ समय पहले तक बच्चा जेल भी बनाकर रखा गया था। साथ ही यह जेल बहुत ही संकरी है. इसके कमरे (सेल-कोठरी) बहुत छोटी हैं।साथ ही इन दिनों इस जेल में महिलाओं से छेड़छाड़ या महिलाओं के साथ अन्य अपराध करने वाले अपराधियों को रखा जाने लगा है। इन हालातों में फिलहाल चिदंबरम जैसे हाई-प्रोफाइल कैदी को सात नंबर जेल के भीतर कैद रख पाना सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी जेल प्रशासन को शायद मुनासिब न लगे। तिहाड़ जेल मुख्यालय से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि जेल की जिम्मेदारी अभी तब तक कुछ नहीं है, जब तक कोई कैदी न्यायिक हिरासत में जेल के अंदर नहीं आ जाता है। जहां तक चिदंबरम के आने का सवाल और जेल में उन्हें रखने की बात है, तो जेल को कोई खास इंतजाम नहीं करने हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ जेल मैनुअल के हिसाब से पहले से तय है। चूंकि चिदंबरम की उम्र 70 साल के आसपास है। लिहाजा कानूनन उन्हें जेल नंबर-एक की सेल में बंद किए जाने की भी प्रबल संभावना है। साथ ही सोने के लिए उन्हें लकड़ी का तख्त दिया जाएगा। यह भी तय है। साथ ही उन्हें कंबल भी जेल की तरफ से मुहैया कराया जायेगा। एअरकंडीशनर और गद्दे के इंतजाम का जेल मैनुअल में कहीं कोई जिक्र नहीं हैं।'
एक अन्य जेल सूत्र ने आगे बताया कि, 'जेल नंबर एक में किसी जमाने में हरिकिशन लाल भगत (एचकेएल भगत 1984 सिख दंगो का आरोपी), चंद्रा स्वामी, मामाजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम, सन 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में फंसे सुरेश कलमाड़ी, सहारा प्रमुख सुब्रत राय भी यहां रह चुके हैं। 7 नंबर जेल के बजाए एक नंबर तिहाड़ जेल में रखने के पीछे चिदंबरम की सुरक्षा भी प्रमुख वजह होगी।
नाम न खोलने की शर्त पर तिहाड़ जेल के एक आला अफसर ने बताया कि यूं तो पूरी तिहाड़ में तमिलनाडू स्पेशल पुलिस लगी है। चिदंबरम के मगर जेल नंबर एक में पहुंचते ही वहां टीएसपी जवानों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement