PC to sleep on takht in Tihar once CBI custody ends-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

INX Media Case:रिमांड पूरी होते ही तिहाड़ में लकड़ी के तख्त पर कटेंगीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की रातें!

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 08:51 AM (IST)
INX Media Case:रिमांड पूरी होते ही तिहाड़ में लकड़ी के तख्त पर कटेंगीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की रातें!
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह और वित्तमंत्री पी. चिदंबरम (p. chidambaram)का सीबीआई (CBI)रिमांड खतम होने के बाद अगर अदालत उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजती है तो, वहां उनकी रातें लकड़ी के सख्त तख्त पर गुजरेंगी। वहां न आरामदायक तकिया-गद्दा होगा और न ही एसी की ठंडी हवा। अभी तक चिदंबरम सीबीआई मुख्यालय की एअरकंडीशंड इमारत में पुलिस रिमांड की रातें गुजार रहे हैं, जहां सुविधाएं तिहाड़ से कहीं ज्यादा बेहतर हैं। चिदंबरम से हाईप्रोफाइल कैदी के आज नहीं तो कल (सीबीआई रिमांड पूरी होते ही) तिहाड़ जेल पहुंचने की खबर से सजग जेल प्रशासन ने तमाम इंतजामात प्रारंभ कर दिए हैं। तिहाड़ जेल के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि यूं तो आर्थिक मामलों के विचाराधीन कैदियों को अमूमन जेल नंबर-7 में ही रखा जाता है। यह अलग बात है कि मौजूदा वक्त में 7 नंबर जेल में कोई हाई-प्रोफाइल आर्थिक अपराधों से जुड़े मामले का कैदी बंद नहीं है। एक कैदी जो बंद था भी करीब एक साल पहले उसे तिहाड़ की ही दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement