khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 10:36 AM (IST)
बीकानेर। भारत देश के पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की 93 वी जयंती के अवसर पर नागणेची जी मंदिर के पास स्थित जसविलास पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शेखावत की स्मृति में ऐसा पहला कार्यक्रम बीकानेर में रखा गया था। सभा में संवित् सोमगिरि जी ने कहा की शेखावत ने अपने पूर्वजों के गुणों को ग्रहण करके जनता की अद्वितीय सेवा की। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने शेखावत के साथ बिताए अपने संस्मरण सुनाए व कहा कि शेखावत ने कई बार विधानसभा में भारी विरोध के बावजूद मेरा समर्थन किया। शेखावत ने बतौर मुख्यमंत्री कभी भी मेरे विभाग के कामकाज में दखलंदाज़ी नहीं की। बीकानेर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य राज्यश्री कुमारी ने शेखावत की प्रशंसा करते हुए उन्हें राजस्थान का मान विश्वभर में बढ़ाने वाले व्यक्ति बताया। कार्यक्रम के अंत में शेखावत के दोहिते और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह राजवी ने सभी आगंतुकों व भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह राजवी का आभार व्यक्त किया। सभा में बीकानेर के पुलिस महानिरीक्षक बिपिन कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अमनदीप सिंह कपूर, बीकानेर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य मधुलिका कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक डॉ. गोपाल जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, सुनील बांठिया, पाबूदान सिंह राठौड़, डॉॅ. मीना आसोपा, अनिल पाहूजा, त्रिलोक सिंह चौहान, देवीलाल पारीक, मोती सिंह राठौर, मोहन नाथ सिद्ध, सागरमल मेघवाल, दौलत सिंह राठौर, पार्षद भंवर कंवर, भगवती प्रसाद गौर, अजीत सिंह चारण, पार्षद झमनलाल गजरा, डॉ. कुलदीप बीठू, कान सिंह बोघेरा, आशीष परतानी, सत्यवीर सिंह शेखावत, दीपेंद्र सिंह कालीपहाड़ी, डॉ. गुंजन सोनी, नवीन सिंह तंवर, राजाराम धारणिया आदि भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता