Passengers Senior Citizen pilgrimage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यात्रियों का जिला स्तर पर लॉटरी चयन 7 को

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 7:11 PM (IST)
यात्रियों का जिला स्तर पर लॉटरी चयन 7 को
बाडमेर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2016 हेतु यात्रियों का जिला स्तर पर लॉटरी द्वारा चयन 7 दिसम्बर को किया जाएगा। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा द्वारा एक आदेश जारी कर वरिष्ठ नागरिक यात्रा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एम.एल. नेहरा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कलक्टर शर्मा ने बताया कि राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को देशभर के 13 निर्दिष्ट स्थानों हेतु तीर्थ यात्रा करवायी जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा हेतु बाडमेर जिले को आवंटित कोटा अनुसार जिले के 380 यात्रियों का जिला स्तर पर लॉटरी द्वारा चयन 7 दिसम्बर को किया जाएगा। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement