Party candidate will be change, new list will be soon says naresh uttam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदलेगें पार्टी प्रत्याशी,नई सूची शीघ्र:उत्तम

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 4:35 PM (IST)
बदलेगें पार्टी प्रत्याशी,नई सूची शीघ्र:उत्तम
कानपुर। सपा मुखिया व सीएम अखिलेश यादव द्वारा जारी की गई विधानसभा उम्मीदवारों की सूची में एक बार फिर बदलाव किया जाएगा। इसके लिए कार्यकारिणी की बैठक होगी और सर्वसम्मति से जिताऊ प्रत्याशियों पर ही मुहर लगेगी। इस बार कोई किसी के नजदीकी का फायदा नहीं उठा पाएगा। यह बात अखिलेश यादव की ओर से नियुक्त किए गए यपूी सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को कही। उन्होनें कहा कि समाजवादी पार्टी से अब वहीं उम्मीदवार होगा जो सबसे पहले साफ-सुथरी छवि का हो और विकासपरक सोच रखता हो। इसके साथ ही क्षेत्र में उसकी पकड़ अच्छी खासी हो। जब उनसे पूछा गया कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव द्वारा जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में किसका अधिक महत्व रहेगा तो स्पष्ट न बोलकर यह कहकर अपने इरादे जता दिये कि पांच सालों में अखिलेश यादव ने जो विकास कर के दिखा दिया है वह अब तक किसी ने नहीं किया। हम लोग विकासपरक विचारधारा पर चुनाव लडऩे जा रहे है। ऐसे में आप खुद ही समझ जाइये कि किस तरह के प्रत्याशी होगें। अक्सर शांत दिखने वाले उत्तम पटेल जिस प्रकार आत्मविश्वास के साथ साफ-स्वच्छ व विकासपरक लोगों को प्रत्याशी बनाए जाने की बात कह रहें है उससे साफ है कि अखिलेश द्वारा जारी सूची को ही वरीयता मिलेगी। लेकिन इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का यह कहना कि बहुत से प्रत्याशी बदले जाएगें उससे यह तय है कि जो सीएम की सूची में रहे भी है वह अभी यह तय न समझें कि सीट पक्की है। संगठन में होगा बदलाव
उत्तम ने कहा कि संगठन की रीढ़ जिलाध्यक्ष होते हैं, ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए वर्तमान जिलाध्यक्षों पर जल्द ही मंथन किया जाएगा। संगठन के प्रति निष्ठा व बेहतर कार्य करने वाले ही पद पर रहेंगे।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement