सवाई माधोपुर। संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने शुक्रवार रात पांचोलास गांव का दौरा किया। पांचोलास गांव में दशहरे मेले के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। साथ ही गोठवाल ने भजन संध्या कार्यक्रम में भी शिरकत की। कार्यक्रम में कई जगह से आए कलाकारों के साथ सैंकड़ों ग्रामीणों ने भी शिरकत की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं को लेकर संसदीय सचिव को अवगत कराया और उन्हें दूर करने की मांग की। वहीं संसदीय सचिव गोठवाल ने गांव के लोगों की समस्याओं को देखते हुए पांचोलास गांव में 50 लाख रुपए की लागत से गौरवपथ बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर चौथ का बरवाड़ा के उपप्रधान मुकुन्द गुर्जर, मनराज गुर्जर और रामप्रसाद जांगिड़ भी मौजूद रहे।