Paris climate deal will prove costly for India Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेरिस जलवायु समझौते को भारत की सहमति

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 1:42 PM (IST)
पेरिस जलवायु समझौते को भारत की सहमति
भारत ने एशिया प्रशांत में साल 2015 में 13.8 फीसदी कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जित किया और इस क्षेत्र में कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन के मामले में यह दूसरे स्थान पर है। जबकि 57 फीसदी कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन के साथ पहले स्थान पर है। इंडिया स्पेंड की मई 2015 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन वैश्विक स्तर का लगभग 20वां हिस्सा है, जबकि दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा भारत में रहती है। ब्रिटेन, जर्मनी, कनाडा तथा अमेरिका का औसत नागरिक भारत के औसत नागरिक की तुलना में पांच से 12 गुना के बीच प्रदूषण फैलाता है। भारत वैश्विक स्तर पर पवनचक्की से बिजली उत्पादन करने वाला चौथा बड़ा देश है। पवनचक्की से बिजली उत्पादन की क्षमता साल 2014 के 114,609 मेगावाट से बढक़र साल 2015 में 145,109 हो गई है, जो 12 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। दुनिया की कुल सौर बिजली उत्पादन का 2.2 फीसदी बिजली का उत्पादन भारत करता है और इस मामले में यह शीर्ष 10 देशों में शुमार है। चीन की अधिकत सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 18.9 फीसदी है, जिसके बाद जर्मनी की 17.2 फीसदी और जापान की 15.4 फीसदी है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement