parents protest against Private schools arbitrary in jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 4:25 PM (IST)
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
जोधपुर। शहर में बेलगाम हो चुके स्कूल यूनिफॉर्म विक्रेता एवं पुस्तक विक्रेताओं सहित निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने को लेकर गुरुवार को अभिवावक, निजी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक संघ, सर्व शिक्षा जागृति मंच, राजस्थान मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन एवं अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम दुर्गेश बिस्सा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों ने बताया कि कुछ प्राइवेट स्कूल यूनिफॉर्म विक्रेताओं से मिलकर कमीशन सेट कर रहे हैं। इन्होंने लूट मचा रखी है। शहर में सभी स्कूलों ने ड्रेस खरीदने के लिए अपनी-अपनी दुकानें नियुक्त की हुई हैं। साथ ही कई बड़े स्कूल अखबार में यूनिफॉर्म विक्रेता के विज्ञापन में अपना नाम प्रकाशित कराते हैं। विभिन्न संगठनों ने बताया कि कई बार जिला शिक्षा अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में एडीएम दुर्गेश बिस्सा ने कार्रवाई कर राहत दिलाने का आश्वासन दिया। नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement