khaskhabar.com: बुधवार, 13 जुलाई 2016 10:29 AM (IST)
मजेदार बात यह है कि महाराष्ट्र की राजनीति के एक और बड़े तुरुप,
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी पहले ही अमेरिका के लिए निकल चुके थे। यह
सब प्रायोजित था या अकस्मात, नहीं पता लेकिन पंकजा मुंडे की नाराजगी का
सार्वजनिक तरीका और उसी लहजे में मुख्यमंत्री का जवाब, राजनीति का नया
फॉमूर्ला जरूर है, पर कितना उचित, कितना अनुचित, ये वक्त बताएगा! सारा
मामला 11 जुलाई को सिंगापुर में होने वाली वल्र्ड वाटर समिट में उन्हें
महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होने को लेकर हुआ। पंकजा का
जल मंत्रालय छिन चुका था, मुख्यमंत्री देश में नहीं थे, संवादों का
आदान-प्रदान सीधे फोन के बजाय ट्विटर पर सार्वजनिक होना, अलग ही कहानी कहता
है। पंकजा ने लिखा, ‘‘सिंगापुर में हो रहे वल्र्ड वॉटर समिट में मुझे
हिस्सा लेना था, लेकिन चूंकि मेरा मंत्रालय हटा लिया गया है इसलिए अब मैं
इस समिट में हिस्सा नहीं ले रही हूं।’’ जवाब में मुख्यमंत्री ने रिट्वीट
किया, ‘‘सरकारी टूर पर देश से बाहर हूं, वरिष्ठ मंत्री के नाते महाराष्ट्र
गवर्नमेंट के प्रतिनिधि के तौर पर आपको वल्र्ड वाटर लीडर समिट में हिस्सा
लेना चाहिए।’’