Pankaja Munde aggressiveness in politics -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंकजा मुंडे का बिफरा कितना भारी?

khaskhabar.com: बुधवार, 13 जुलाई 2016 10:28 AM (IST)
पंकजा मुंडे का बिफरा कितना भारी?
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में ‘राजधर्म’ पर ‘धर्म संकट’ सा परिदृश्य दिख रहा है। बेलाग मंत्री और किंकर्तव्य विमूढ़ मुख्यमंत्री का ट्विटर संवाद जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। अमूमन माना   जाता है और है भी कि मंत्री, मुख्यमंत्री के निर्देशों को मानते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और कैबिनेट मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे के बीच जो चल रहा है, कम से कम इस समय पूरे देश का कौतूहल बना हुआ है। इसी 8 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार और पुनर्गठन के बाद पंकजा से जल संसाधन मंत्रालय छिनते ही आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया में परस्पर सवाल-जवाब देखकर लोग हैरान हैं। शायद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को अंदेशा था कि उथल-पुथल जोरदार होगी, इसीलिए ड्डउन्होंने रूस रवाना होने के बाद सूची जारी करवाई। रात 10 बजे जैसे ही वह विमान से उड़े, उनके कवरेज के बाहर होते ही निजी सचिव भीमनवार और केतन पाठक राज्यपाल के पास पहुंचे और सूची पर हस्ताक्षर करवा उसे जारी किया।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement