Pankaja Munde aggressiveness in politics Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंकजा मुंडे का बिफरा कितना भारी?

khaskhabar.com: बुधवार, 13 जुलाई 2016 10:29 AM (IST)
पंकजा मुंडे का बिफरा कितना भारी?
इतनी नसीहत के बाद भी अहमदनगर जिले के पाथर्डी में मुंडे समर्थक भाजपा और युवा मोर्चा के लोगों ने फड़णवीस का पुतला फूंका और खिलाफ में नारेबाजी की। ऐसा लगता है, महाराष्ट्र की राजनीति में आगे बहुत कुछ होने वाला है। लोकतंत्र में मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, वह अपने मंत्रिमंडल में मन मुताबिक सहयोगियों को रख सकते हैं, दायित्व सौंप सकते हैं या समय-समय पर परिवर्तन कर सकते हैं। मौजूदा राजनीतिक चलन, जिसमें आलाकमान की सर्वोपरिता अहम होती है, माना जाता है कि बिना उसके इशारे कुछ भी संभव नहीं। ऐसे में पंकजा का मंत्रालय छीनना अकेले मुख्यमंत्री का निर्णय नहीं होगा। मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि से आईं पंकजा को यह सब नागवार लगा होगा, लेकिन विरोध का ये तरीका कदापि उचित नहीं कहा जा सकता। राजनीति में बड़ा-छोटा कोई नहीं होता, वजनदार ही सब कुछ होता है। माना कि अभी पंकजा वजनदार हैं, उनके साथ कई फैक्टर भी हैं। लेकिन कब तक? उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि राजनीति का ककहरा उन्होंने पिता गोपीनाथ मुंडे से सीखा था, जिनका महाराष्ट्र में जनाधार था, वजूद था। इसी कारण वह आज मंत्री हैं।

3/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement