कानपुर। पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति द्वारा उनकी जन्म शताब्दी वर्ष पर दीनदयाल वाटिका फूलबाग में एकात्म मानववाद उपाध्याय जी की प्रतिमा पर महापौर जगतवीर सिंह द्रोण एवं समिति के अध्यक्ष गोपी कृष्ण ओमर, विजय कुमार गुप्त, मणिकांत जेन व अन्य पदाधिकारियों ने माल्यापर्ण कर नमन किया। उपस्थित कवियों ने अपने गीतों से राष्ट्रभक्ति की जलधारा प्रवाहित की तथा 51 वरिष्ठ समाज सेवियोंए पत्रकारोए लोकतंत्र सेनानियाए कवि व साहित्यकारों में हरभाउ खांडेकरए सरस बाजपेईए भोला शुक्लाए कौशल किशोर शर्माए गया प्रसाद जायसवालए उदय शंकर निगमए खेम चन्द्र गुप्ता आदि का दीनदयाल सम्मान से सम्मानित किया।
मुख्य वक्ता डॉ श्यामबाबू गुप्ता ने कहा कि समरसता पर आधारित समाज में मालिक कर्मचारी की एवं कर्मचारी अपने उधम की चिंता करता है। इसी तरह समाज के सभी लोग एक दूसरे की चिंता व हित करने का प्रयत्न करते है। दीनदयाल जी ने एकात्म मानववाद में भारतीय संस्कृति के अनुरूप विश्वए मानवता के साथ प्राणी कल्याण की चिंता करके ही समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की बात की। इस अवसर पर 21 किलो मिष्ठान का वितरण तथा रात्रि में आतिशबाजी की गयी तथा सुशील गुप्ताए कन्हैयालाल गुप्तए राम निवास रस्तोगीए गोविन्द शमाए बलराम ओमरए राहुलए बच्चा सोनकर आदि मौजूद रहे।