Panchkula from Gurgaon to Robert Vadra will reveal manipulation of plots-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रार्बट वाड्रा की गुडगांव से लेकर पंचकूला तक के प्लाटों की हेरा-फेरी को उजागर करेंगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 12:47 PM (IST)
रार्बट वाड्रा की गुडगांव से लेकर पंचकूला तक के प्लाटों की हेरा-फेरी को उजागर करेंगे
झज्जर। ढिंगरा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने पर पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा विरोध किए जाने पर सूबे के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने करारा जवाब दिया है। धनखड़ ने हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा विरोध ना करे तो क्या करे, क्योंकि सारी बाते हुड्डा के खिलाफ जा रही है। कृषि मंत्री ने वीरवार को झज्जर के डीआरडीए हाल में एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही। कृषि मंत्री यही नही रूके उन्होंने पूर्व मुख्ययमंत्री हुड्डा को अंदेशा कराते हुए कहा कि रिपोर्ट के अंदर हर उस बात को सार्वजनिक किया जाएगा जो रिपोर्ट में है। जिसने भी गलत किया है उन सभी बातों को उजागार किया जाएगा। राबर्ट वाड्रा की गुरूग्राम में की गई हेरा-फेरी से लेकर पंचकुला के प्लांटो के हर घोटाले की बात का जवाब दिया जाएगा। इसके अलावा कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए किसान आयोग को लेकर आयोग के सदस्यों को भी बधाई दी। धनखड़ कहा कि किसान अयोग के बनने से किसानों को फायदा मिलेगा। आयोग के बनने से किसानों को अच्छे सुझाव दिए जाऐंगे और कृषि मंत्री होने के नाते उन सभी सुझाव को लागू भी किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने इससे पहले अपने पैतृक गांव ढाकला में ग्राम गौरव पट्ट का उद्घाटन भी किया। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि गांव हर उस व्यक्ति का नाम ग्राम गौरव पट्ट पर लिखा जाएगा। जिसने देशहित और समाज के लिए काम किया है। मंत्री ने कहा कि ग्राम गौरव पट्ट से हरियाणा के हर गांव का इतिहास सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के मुखिया अपने परिवारों और बाप दादाओं का गुणगान करते रहे है।
प्रदेश की पहली ऐसी सरकार है जो गांव, शहीदों, खिलाडियों, दानवीरों और ग्राम के गौरव बने लोगों के इतिहास को पट्ट के माध्यम से सामने लाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि हर गांव पट्ट के साथ छोटी पुस्तक बनेगी जिससे हर स्कूल, ग्राम सचिवालय, सरकारी केंद्रो, पुस्तकालयों में रखी जाएगी।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement