Panchkula club raided, operator arrested, illegal liquor recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचकूला क्लब पर मारी रेड, संचालक गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद

khaskhabar.com: शनिवार, 23 नवम्बर 2024 5:06 PM (IST)
पंचकूला क्लब पर मारी रेड, संचालक गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने सेक्टर 09 क्लब सचालंक को अवैध शराब परोसने के मामलें में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहाचन अखिल पुत्र पवन कुमार वासी गाव धातौली तहसील गन्नोर सोनीपत के रुप में हुई। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना सेक्टर 05 रुपेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस चौकी सेक्टर 10 इन्चार्ज गुरपाल सिंह नें गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 09 में एसीओ नं. 349 प्रथम फ्लोर पर प्ले एंड पोज क्लब बार में एक्साईज इन्सपेक्टर राजीव कुमार की उपस्थिति में छापामारी की गई । जो मौका पर अखिल पुत्र पवन कुमार वासी गाव धातौली तहसील गण्णौर सोनीपत हाजिर मिला । जिस व्यक्ति से क्लब में रखी शराब बारे लाइसेंस /परमिट करनें को कहा जो कोई लाईंसेस परमिट पेश ना कर सका। पुलिस नें मौका से अलग अलग ब्रांड की 28 बोतल शराब की बरामद की गई । जिस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस नें थाना सेक्टर 05 हरियाणा आबकारी अधिनियम 2020 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी सचांलक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्त नें बताया कि पुलिस कमिश्रर के नेतृत्व में जिला सार्वजनिक स्थान पर या गाडी इत्यादि में शराब पीनें वालों पर कडी कार्रवाई हेतु लगातार चेकिंग की जा रही है इसके अलावा जिला में देर रात्रि ड्रंक एंड ड्राईव के तहत नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement