चित्तौडग़ढ़। पंचायत समिति कपासन के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण गुरुवार को आमजन के कई कार्य नहीं हुए। इनके साथ ग्राम पंचायत के कार्मिक भी हड़ताल पर हैं। गौरतलब है कि करजाली ग्राम पंचायत के कनिष्ठ लिपिक के साथ अभद्रता करने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि कपासन थाने में रिपोर्ट दर्ज के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
यह भी पढ़े :बीजेपी परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी, परिवर्तन रथ की देखिए 20 तस्वीरेंयह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!