उन्होंने बताया कि आतंकियों का सफाया करने के लिए कल सेना ने मोर्टार से
गोले दागे थे। हल्की मशीन गनों और अन्य छोटे हथियारों को इस्तेमाल किया गया
था, लेकिन इसमें अभी तक सफलता नहीं मिली है।
आतंकियों ने वैसे बीते
फरवरी माह में भी इमारत को निशाना बनाया था। तब 48 घंटों तक चली मुठभेड़
में सेना के दो युवा अधिकारी समेत सुरक्षाबलों के पांच जवान और संस्थान में
काम करने वाले एक व्यक्ति की मोत हो गई थी, जबकि तीन आतंकियों को मार
गिराया गया था।