Pali resident Megvanshi won Global Diamond Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेवरिया निवासी मेघवंशी को मिला ग्लोबल डायमंड अवार्ड

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 08:51 AM (IST)
सेवरिया निवासी मेघवंशी को मिला ग्लोबल डायमंड अवार्ड
पाली। नेशनल एंटी करप्शन ट्रस्ट ऑफ इण्डिया नई दिल्ली के नेशनल चेयरमैन सेवरिया निवासी सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र मेघवंशी को ग्लोबल डायमंड अवार्ड से नवाजा गया। आजादी आंदोलन काकोरी कांड में शहीदों के बलिदान पर हरियाणा के करनाल में प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति की ओर से आयोजित राष्ट्र स्तरीय श्रद्धंाजलि सभा एवं सम्मान समारोह में सम्मान दिया गया। यह सम्मान मेघवंशी को भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लडऩे एवं आमजन के हितों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के महानिदेशक केपी सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, महिला बाल कल्याण आयोग की सचिव संतोष तरेजा एवं प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के चेयरमैन नरेन्द्र अरोड़ा के हाथों प्रदान किया गया। मेघवंशी को इस सम्मान पर समाज में हर्ष की लहर छाई।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement