Pakistani citizens get retarded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तानी नागरिक मंदबुद्धि मिला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 मार्च 2018 4:30 PM (IST)
पाकिस्तानी 
नागरिक मंदबुद्धि मिला
बीकानेर। राजस्थान के सीमावर्ती जिले बीकानेर के खाजूवाला से पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक शुरुआती पड़ताल में मंदबुद्धि पाया गया है। सीमा सुरक्षा बल ने गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसे खाजूवाला बॉर्डर पर तारबंदी के पास पकड़ा था। पाकिस्तानी नागरिक का नाम मंजूर अहमद बताया गया है। अहमद को शुक्रवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसी संयुक्त पूछताछ कर रही है। बीकाने के साथ प्रदेश के सीमावर्ती जैसलमेर के पोकरण से भी खुफिया पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। पोकरण से खुफिया पुलिस के दल ने बुधवार रात पोकरण थाना क्षेत्र से 54 वर्षीय संदिग्ध शाहिद हुसैन जीलानी को पकड़ा था। पोकरण के सर्कल अधिकारी नानक सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में स्पष्ट जवाब नहीं देने के कारण संदिग्ध शाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, 'शाहिद के बार-बार पोकरण आने और तीन चार दिन यहां रुकने के बाद वापस चले जाने के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी से संयुक्त एजेंसियां पूछताछ करेंगी.'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement