Pakistan will be on new technology to protect the border-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक बोर्डर पर होगी नई तकनीकी से हिफाजत: बीएसएफ आईजी

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 3:44 PM (IST)
पाक बोर्डर पर होगी नई तकनीकी से हिफाजत: बीएसएफ आईजी
जोधपुर । राजस्थान फ्रंटियर बीएसएफ आईजी अनिल पालीवाल ने मंगलवार को जोधपुर बीएसएफ हैडक्वार्टर पर पदभार ग्रहण किया । बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के वत्र्तमान आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि अब पाक बोर्डर पर नई तकनीकी से सुरक्षा की जाएगी । पालीवाल ने कहा कि हमारे जवान हमेशा सरहदों पर वतन की सुरक्षा का कवच बनकर डटे रहते है । अब नई तकनीकी के इस्तेमाल के साथ सरहद पर मुस्तैदी को और अत्याधुनिक बनाया जायेगा । इस अवसर पर पूर्व आईजी बीएसएफ बी आर मेघवाल ने कहा कि पिछले सात वर्षों में जवानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं पर काम किया गया है । मेघवाल ने बताया कि नशा ड्यूटी में खलल पैदा करता है। कई जवानों ने उसे त्याग दिया जो किसी चुनौती से कम नहीं है । इसके साथ ही मेघवाल ने कहा कि तनोट देवी के मंदिर में सेवा का जिम्मा बीएसएफ के पास है , वहां की पाई पाई जवानों और जन कल्याण के लिए काम में ली जा रही है ।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement