उन्होंने रियाद को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपेक) और बीजिंग के साथ
पाकिस्तान के करीबी संबंधों से लाभ उठाने के लिए भी आमंत्रित किया। कड़ी
सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्राउन प्रिंस रविवार शाम रावलपिंडी के नूर खान
एयर बेस पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख जनरल
कमर जावेद बाजवा और अन्य वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। पाकिस्तान के बाद
मोहम्मद बिन सलमान भारत आएंगे जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से
मुलाकात करेंगे।
(IANS)