Pakistan Army suspects, Nawaz Sharif leaks news of differences in govt and army-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक सेना को शक,नवाज शरीफ ने लीक कराई मतभेद की खबर

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 6:05 PM (IST)
पाक सेना को शक,नवाज शरीफ ने लीक कराई मतभेद की खबर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भले ही सेना के साथ मतभेद की खबरों को खारिज कर रहे हों, मगर सेना और सरकार के बीच का झगड़ा छिप नहीं पा रहा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने शुक्रवार को अपने शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक कर सरकार और सेना के बीच अनबन की खबर लीक होने का ठीकरा परोक्ष रूप से नवाज सरकार के सिर फोड़ा। राहील शरीफ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आतंकवाद से निपटने को लेकर देश के सैन्य और असैन्य नेतृत्व के बीच अनबन की खबर लीक होने पर ‘गंभीर चिंता’ जताई गई। बता दें कि यह खबर प्रकाशित होने के बाद खबर देने वाले स्थानीय अखबार ‘डॉन’ के रिपोर्टर के देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई थी। सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने रावलपिंडी जनरल हेडक्वार्टर्स में हुई कोर कमांडर कॉन्फ्रेंस की इस बैठक की अध्यक्षता की।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement