Pakistan Army suspects, Nawaz Sharif leaks news of differences in govt and army Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक सेना को शक,नवाज शरीफ ने लीक कराई मतभेद की खबर

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 12:29 PM (IST)
पाक सेना को शक,नवाज शरीफ ने लीक कराई मतभेद की खबर
सेना ने एक बयान में कहा, ‘प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के घर पर हुई एक अहम सुरक्षा बैठक की फर्जी और मनगढ़ंत खबर देने पर अपनी गंभीर चिंता जताई और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन माना।’ खास बात यह है कि सेना के इस बयान में ‘लीक’ और ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के उल्लंघन’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पत्रकार की खबर की पुष्टि होती है। इस बयान का मतलब यह निकाला जा रहा है कि पाकिस्तान सेना, नवाज की अध्यक्षता में हुई इस गुप्त बैठक की खबर को डॉन को लीक करने के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार मानती है। पाकिस्तान के शीर्ष अखबार डॉन ने पिछले हफ्ते अपनी एक खबर में कहा था कि हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों को सेना के परोक्ष समर्थन को लेकर असैन्य सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान के बीच तनातनी हुई थी। खबर के बाद पत्रकार सीरिल अलमिदा के पाकिस्तान से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई थी जिससे देश के पत्रकार संघ ने काफी आक्रोश जताया था। प्रतिष्ठित अखबार ने ‘निहित स्वार्थ और गलत रिपोर्टिंग’ के आरोपों को खारिज करते हुए एक संपादकीय प्रकाशित किया जिसमें कहा गया कि सरकार और सेना के बीच तनातनी से जुड़ी अलमिदा की खबर ‘विधिवत सत्यापित की गई है और यह पूरी तरह सही रिपोर्टिंग है।’

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement