Advertisement
पंंजाब में धान के बीज घोटाले का पर्दाफाश, लुधियाना से निजी फर्म का मालिक गिरफ्तार, स्टोर सील

यह जानकारी देते हुये लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि एसआईटी इस मामले की जांच के लिए डिप्टी कमिश्नर पुलिस, लुधियाना के रंैक के एक सीनियर अधिकारी के अधीन बनाई गई है। मुख्य कृषि अफ़सर को टीम में तकनीकी माहिर के तौर पर शामिल किया गया है।
एस.आई.टी. के द्वारा मारे गए व्यापक छापों के दौरान बराड़ बीज स्टोर में से बीजों का विशाल भंडार ज़ब्त किया गया है और नमूने विश्लेषण के लिए कृषि विभाग की लैबॉरटरी को भेजे गए। अग्रवाल ने कहा कि विश्लेषण से कुछ बीज जाली पाये गए बताए जा रहे हैं।
प्राथमिक पड़ताल दिखाती है कि बराड़ पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (पी.ए.यू.) द्वारा विकसित की गई धान की नयी किस्मों के नाम (पी.आर. 128 और पी.आर. 129) का प्रयोग करके जाली बीज बेच कर किसानों के साथ धोखा कर रहा था। संयोगवध पीएयू ने अभी व्यापारिक तौर पर उन बीजों का उत्पादन करना है और अभी तक किसी भी निजी कंपनी को सप्लाई नहीं किये थे।
जाली बीजों की बरामदगी और ज़ब्त होने के बाद जि़ला प्रशासन ने पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिल कर लुधियाना में बीज बेचने वाली दुकानों की व्यापक चैकिंग की और बेचे जा रहे बीजों के नमूने भी लिए। यह नमूने लैबारटरी जांच के लिए भेजे गए हैं।
जि़ला पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9115601160, 9115601161 भी जारी किये हैं, जिससे बीज बेचने वाली दुकानों द्वारा अधिक वसूली करने और बीजों और खाद की गुणवता संबंधी किसी शक की शिकायत की जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


