Paddy prices are being quoted at throwaway prices in grain markets: Kumari Selja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनाज मंडियों में धान के लग रहे है औने-पौने दाम : कुमारी सैलजा

khaskhabar.com: बुधवार, 20 सितम्बर 2023 10:22 PM (IST)
अनाज मंडियों में धान के लग रहे है औने-पौने दाम : कुमारी सैलजा
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार की सुस्त चाल किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सरकार ने अभी तक धान खरीद के लिए पॉलिसी तक जारी नहीं की है। ऐसे में सीएम सिटी करनाल के किसानों के साथ साथ अन्य जिलों में स्थिति बदतर होती जा रही है। बावजूद इसके सरकार दावा कर रही है कि वह किसानों की सच्ची हितेषी है और उसकी नीतियां किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि जब तक सरकार धान खरीद के लिए पॉलिसी जारी नहीं करेगा तब तक मंडियों में धान की खरीद की तैयारियां आगे नहीं बढ़ सकती और न ही बढ़ रही हैं। कई मंडियों में धान की आवक शुरू हो चुकी है पर किसान को मंडियो में धान का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। या तो धान को औने पौने दाम में बेचने को किसान मजबूर है या मंडी में ढेरी लगाकर उसकी रखवाली कर रहा है या मंडी में रखे धान को वापस अपने घर लेकर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऊपर से तैयार फसल पर खराब मौसम की तलवार लटकी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में मस्त और बेखबर बैठी है। उसे किसानों की जरा भी चिंता नहीं, किसानों के हित को लेकर सारी घोषणाएं कागजों में सिमटकर रह जाती है। आज भी किसान मुआवजे के लिए भटक रहा है।
उन्होंने कहा कि जब सरकार को पता था कि धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और मंडी में आने वाली है तो उसे सबसे पहल धान की खरीद को लेकर पॉलिसी बनानी चाहिए। धान मंडी में पड़ा है और सरकार बेफ्रिक है। सरकार ने किसानों को भगवान भरोसे छोड़ा हुआ है। सरकार की नीतियों से परेशान हो चुका किसान आने वाले चुनाव में वोट की चोट से इस सरकार को उखाड़ फैंकेंगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement