Over a dozen sub-inspectors transferred-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों का तबादला

khaskhabar.com: सोमवार, 04 सितम्बर 2017 3:58 PM (IST)
एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों का तबादला
झांसी। जनपद में एक बार फिर एसएसपी के निर्देश पर उपनिरीक्षकों को तबादला किया गया है जिसमें 18 उपनिरीक्षकों में बदलाव करते हुए तैनाती दी गई। एसएसपी जे.के शुक्ल के निर्देश पर उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव को सीपरी बाजार से ग्वालियर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक राजीव कुमार को ग्वालियर रोड से सीपरी बाजार, उपनिरीक्षक यशवंत सिंह को बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी से कोतवाली, उपनिरीक्षक राजीव कुमार को पुलिस लाइन से बड़ागांव गेट चौकी, उपनिरीक्षक तौफीक अहमद को पुलिस लाइन से मोती कटरा चौकी थाना कटेरा, उपनिरीक्षक संजय कुमार दुबे को पुलिस लाइन से मोंठ थाना, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गुढ़ा थाना लहचूरा, उपनिरीक्षक भाऊराम को पुलिस से चौकी प्रभारी उन्नाव गेट थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र को टोड़ीफतेहपुर से पुलिस लाइंस, उपनिरीक्षक रामपाल सिंह को रक्सा थाना से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक महाराज सिंह को पुलिस लाइंस से शाहजहांपुर थाना, उपनिरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइंस रक्सा थाना, उपनिरीक्षक धर्मेन्द सिंह चंदेल को पुलिस लाइंस से टोड़ीफतेहपुर, उपनिरीक्षक राममिलन शर्मा को पूंछ थाना से एरच थाना, उपनिरीक्षक जगत सिंह को पुलिस लाइंस से प्रभारी ए.एचटीयू/प्रभारी एसजेपीयू/आंतरिक जांच प्रकोष्ठ का कार्य देखेंगे। उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह को पुलिस लाइन से ककरबइ थाना, उपनिरीक्षक रामवली सिंह को पुलिस लाइंस, सदर बाजार और उपनिरीक्षक अनुपम मिश्रा को पुलिस लाइंस से पूंछ थाना भेजा गया है। उपनिरीक्षक पूनम शर्मा, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ अपने कार्यों के साथ अग्रिम आदेशों तक महिला सम्मान प्रकोष्ठ के कार्यों का भी संपादन करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement