Advertisement
संगम विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ अप्लाइड हेल्थ साइंस, एग्रीकल्चर और शोध विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

द्वितीय चरण में सीनियर छात्रों ने जुगलबंदी की प्रस्तुति से माहौल को रंगीन बना दिया। मुख्य अतिथियों में नर्सिंग अधीक्षक प्रदीप आचार्य, पवन व्यास (अध्यक्ष, भीलवाड़ा केमिस्ट एसोसिएशन), हार्दिक श्रीवास्तव (डायरेक्टर, बायो एनर्जी बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड), और डॉ. हनुमान प्रजापत (एलुमनी, फार्मेसी विभाग) ने अपने विचार रखे और नए विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में प्रो. वीसी प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही ने विश्वविद्यालय के विभिन्न क्रियाकलापों और एकेडमिक नियमों की जानकारी दी। एनएसएस स्वयंसेवकों ने एनएसएस स्थापना दिवस पर एक नाट्य प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम और भी जीवंत हो गया।
प्रो. एस.पी. टेलर और डॉ. प्रवीण सोनी ने अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन छात्रा नंदिनी टिब्बरवाल द्वारा किया गया, जबकि आयोजन समिति के सदस्य डॉ. प्रवीण सोनी, डॉ. ऋतु राठौर, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. श्वेता बोहरा सहित अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


