Organizing water conservation awareness program in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल संरक्षण जागरुता का कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 जून 2017 8:07 PM (IST)
जल संरक्षण जागरुता का कार्यक्रम आयोजित
झांसी। प्रगति रथ द्वारा पाॅच दिवसीय जल संरक्षण जागरुता कार्यक्रम का अयोजन प्रगति रथ समाज सेवी संस्था विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षरण संबधित कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में प्रगति रथ द्वारा 11 जून से 15 जून तक बबीना ब्लाॅक के राजगढ, खजराहा खुर्द ,टूॅका,भडरा एवं बेदौरा,ग्रामों में पाॅच दिवसीय जल संरक्षण जागरुता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रगति रथ सारथियों प्रमोद कुमार एवं मुकेश कुमार द्वारा ग्रामवासियों को जल संक्षरण के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गयी जैसे घरों में व्यर्थ जल न बहाना ,मिट्टी का कटाव रोकना,चैकडैम बनवाना, सोख पिट बनवाना , खेतों में मेड बन्धी करना, किचन गार्डन बनाना एवं सिंचाई में जल संरक्षरण के लिए छिड़क सिंचाई , टपक सिंचाई , घट सिंचाई आदि को अपनाना आदि तरीकों से जल संरक्षण किया जा सकते है । इसके साथ ही ग्रामवासियों को प्रोजेक्टर के जरिए जल संरक्षरण पर वीडियो दिखाए एवं पैम्पलेट वितरित किये गए। अंत में जल संरक्षरण की शपथ दिलाकर जल संरक्षरण रैलियां निकाली गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement