Organizing the Run for Unity race from Noormahal Hotel to Noormahal Chowk in karnal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नूरमहल होटल से नूरमहल चौक तक रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 3:56 PM (IST)
नूरमहल होटल से नूरमहल चौक तक रन फॉर 
यूनिटी दौड़ का आयोजन
करनाल। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 142 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्थानीय नूरमहल होटल से नूरमहल चौक तक रन फॉर यूनिटी(दौड़) का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी में समाज के सभी वर्गो व एनजीओ के प्रतिनिधि ने भाग लिया। इस अवसर पर एस डी एम ने रन फॉर यूनिटी(दौड़) को हरी झण्डी दी। देश में बिखरी पड़ी रियासतों को जोड़ कर देश को एकता के सूत्र में बाँधने वाले लोह पुरुष सरदार वल्ल्भ भाई पटेल को आज पूरा देश याद कर रहा है देश के हर शहर में सरकार द्वारा उनकी जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। सी एम सीटी करनाल में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी(दौड़) का आयोजन किया गया । इस दौड़ में सैकड़ों युवक युवतियों व पुलिस कर्मचारियो ने भाग लिया। इस दौरान करनाल के एसडीएम नरेन्द्र मलिक ने रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी देकर रवाना किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement