मंडी। आपी क्लीनिक मंडी द्वारा रविवार को मंडी में डॉंट बेस्ट योअर फूड विषय स्थल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। आयोजन समिति के प्रवक्ता शरद मलहोत्रा ने बताया कि यह आयोजन श्री सत्य सांई सेवा समिति के कार्यालय में समिति के सहयोग से करवाया गया। इसमें बच्चों को यह विषय दिया गया कि भोजन को बेकार में न छोड़ जाए पर मौके पर ही चित्र बनाया जाए। उन्होंने बताया कि यह आयोजन तीन ग्रुपों में किया गया जिसमें 4 वर्ष से लेकर 14 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर क्लीनिक की मुखिया डॉ.चंद्रमुखी ने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है ताकि लोगों में यह जागरूकता आए कि भोजन को कभी भी झूठा नहीं छोडऩा चाहिए और इसे बर्बाद न किया जाए। बर्बाद भोजन से रोजाना देश में लाखों भूखों का पेट भरा जा सकता है। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा चित्रकला में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। श्री सत्य साई सेवा समिति के अध्यक्ष वीपी मलहोत्रा ने आपी क्लीनिक द्वारा किए गए इस आयोजन पर खुशी व आभार जताया। इस मौके पर शरद मलहोत्रा, प्रमोद वैद्य व भरत मलहोत्रा आदि ने भी विशेष सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।