जयपुर। अर्थ डे के उपलक्ष्य में नारायण सिंह सर्किल स्थित नारायण निवास में अनन्त्या की ओर से ईको फ्रेंडली और नेचर पर आधारित एग्जीबिशन माही रोज-2017 का आयोजन किया जा रहा है। इस दस दिवसीय एग्जीबिशन प्लेनेट और इसका सामर्थ्य थीम पर आयोजित की जा रही है। देश के ख्यातिनाम कलाकारों और डिजाइनर्स की ओर से तैयार किए गए ईको फ्रेंडली उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।