Organizing a seminar on the topic of challenges of Hindi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिन्दी की चुनौतियां विषय पर एक संगोष्ठी आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 14 सितम्बर 2025 7:13 PM (IST)
हिन्दी की चुनौतियां विषय पर एक संगोष्ठी आयोजन
टोंक। राजकीय कन्या महाविद्यालय टोंक में शनिवार को हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर भाषा-क्लब के तत्वांवधान में हिन्दी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। भाषा-क्लब के संयोजक डॉ. पीयूष पारीक ने बताया कि इस अवसर पर वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिन्दी की चुनौतियां विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अर्चना आनन्द ने की। संगोष्ठी के दौरान हिन्दी विभाग के डॉ. पीयूष पारीक, अंग्रेजी विभाग की ज्योति चन्देल एवं उर्दू विभाग के मोहम्मद राशिद खांन ने अपने विचार व्यक्त किये तथा स्वतंत्रता संग्राम मेंं हिन्दी भाषा के योगदान, हिन्दी भाषा की सहिष्णुता एवं समन्वय शीलता तथा वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिन्दी की प्रासंगिकता आदि विषयों पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी का संचालन डॉ. राखी सिंह ने किया। संगोष्ठी में अन्य संकाय सदस्यों व छात्राओं ने भी भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement