Option to be able to get developed land instead of inadequate by September 30-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवाप्त के बदले विकसित भूमि प्राप्ति के लिए 30 सितंबर तक कर सकेंगे विकल्प प्रस्तुत

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 9:45 PM (IST)
अवाप्त के बदले विकसित भूमि प्राप्ति के लिए 30 सितंबर तक कर सकेंगे विकल्प प्रस्तुत
जयपुर। राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी कर भूमि अवाप्ति के कई प्रकरणों में वर्षों से लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिन खातेदारों की ओर से मुआवजे की राशि अभी तक नहीं ली गई है या उनके मुआवजे की राशि न्यायालय में जमा है, उन खातेदारोें को अवाप्त भूमि के बदले विकसित भूमि देने हेतु अपना विकल्प प्रस्तुत करने की समय सीमा 30 सितम्बर 2017 तक बढ़ा दी है। परिपत्र में बताया गया है कि 27 अक्टूबर 2005 से पूर्व जारी अवाॅर्ड में अवाप्त भूमि के बदले 15 प्रतिशत विकसित भूमि और 27 अक्टूबर 2005 के बाद जारी अवाॅर्ड में 25 प्रतिशत विकसित भूमि दिए जाने का प्रावधान है। जिन खातेदारों से कब्जा नहीं लिया गया है और जिन खातेदारों ने मुआवजे की राशि नहीं उठाई है, केवल उन्हीं को विकल्प प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement