Opposition Doody three-year term-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेता प्रतिपक्ष डूडी के तीन साल का कार्यकाल पूरा

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2017 8:10 PM (IST)
नेता प्रतिपक्ष डूडी के तीन साल का कार्यकाल पूरा
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष पद पर रामेश्वर डूडी का तीन साल का कार्यकाल सोमवार को पूरा हो गया है। इन तीन सालों में डूडी का काम मिला-जुला रहा। बात डूडी की उपलब्धियों की करें तो उनका और उनके समर्थकों का दावा है कि सदन में जनहित के मुद्दे पर हर मोर्चे पर सरकार को घेरा। साथ ही किसान चौपाल औऱ जनसुनवाई के जरिए लोगों की समस्याएं जानने का भी प्रयास किया। वहीं पद पर काबिज होने के बाद राजनीतिक मायनों की बात करें तो पीसीसी चीफ सचिन पायलट से उनकी बैटर ट्यूनिंग बनी रही। वहीं अपनी साफ सुथऱी छवि के चलते एक बेदाग राजनेता के रुप में उभरे। हालांकि कांग्रेस में शामिल जाट नेताओं और पूर्व सीएम की उपयोगिता को लेकर दिए गए बयानों से डूडी विवादों में भी आए। वहीं एक बार उन्हें कमजोर परफोर्मेंस के चलते पद से हटाने की चर्चाएं भी तेज हुई। हालांकि जिस मजबूत जाट वोक बैंक से डूडी आते हैं, उसे साधने औऱ प्रभावित करने में असफल होने को लेकर उन पर सवाल भी गाहे बेगाहे उठते रहे।

[@ पसंदीदा भोजन किया तो पड़ गए जान के लाले!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement