Advertisement
ऑपरेशन वज्र प्रहार : राजस्थान में 2000 से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने की प्रदेशभर में छापेमारी

बीकानेर पुलिस के 650 पुलिसकर्मियों की 111 टीमों ने 632 स्थानों पर दबिश देकर 106 को, श्रीगंगानगर पुलिस के 400 पुलिस कर्मियों की 65 टीमों ने 150 स्थान पर दबिश देकर 125, हनुमानगढ़ जिले के 374 पुलिसकर्मियों की 82 टीमों ने 365 स्थानों पर दबिश देकर 247 और चूरू जिले के 303 पुलिसकर्मियों की 64 टीमों ने 476 स्थानों पर दबिश देकर 181 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज कर 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाकर 246 किलो डोडा पोस्त, 3500 अवैध नशे की गोलियां और 18.5 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया। आबकारी एक्ट में 28 प्रकरण दर्ज कर 22 अभियुक्तों से 137 लीटर देसी शराब व 59 लीटर हथकढ़ शराब जब्त कर 70 लीटर लाहन नष्ट किया।
आर्म्स एक्ट में 2 प्रकरण दर्ज कर दो अभियुक्तों से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक कापा, एक तलवार, चार डंडे व मिर्ची पाउडर, जुआं एक्ट में 17 प्रकरण दर्ज कर 17 व्यक्तियों से 21930 रुपये बरामद किए गए। अन्य एक्ट में दो प्रकरण दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
एडीजी ने बताया कि जयपुर शहर में 5950 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर अपराधियों के ठिकानों की गहन तलाशी ली गई। इस कार्रवाई में 931 अभियुक्त पूछताछ के लिए थानों पर लाए गए। इनमें से 733 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में 8-8, आबकारी एक्ट में 108 प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें धारा 151 सीआरपीसी में 472, धारा 110 सीआरपीसी में 6, धारा 107 और 116 सीआरपीसी में 5 स्थाई तथा स्थाई व गिरफ्तारी वारंटों में 85 एवं पूर्व के प्रकरणों में 35 अपराधियों को गिरफ्तार कर आठ संदिग्ध वाहन जप्त किए गए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


