Operation Durga in campaign of security of women in Haryana -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवारा गर्दों पर लगाई लगाम

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2017 6:56 PM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवारा गर्दों पर लगाई लगाम
करनाल। हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए प्रदेश में मुहिम की शुरूआत की गई है। इस मुहिम को नाम दिया गया है ऑपरेशन दुर्गा। करनाल के पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा के आदेश से यह जिम्मेवारी प्रबंधक महिला थाना करनाल उप-निरीक्षक पवना देवी को सौंपी गई। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए गए इस अभियान के तहत प्रबंधक महिला थाना पवना देवी ने ऐसे सभी आवारा गर्दों पर लगाम लगाई, जो स्कूलों व कालेजों में जा रही लड़कियों और घरों से बाजार जा रही महिलाओं पर तंज कसते हैं, हंसी उड़ाते हैं या किसी अन्य तरीके से उन्हें परेशान करते हैं। इसके साथ-साथ बेवजह पार्को में बैठने वाले, बस स्टैंड पर इधर से उधर घूमने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर शोरगुल करने वाले भी मुख्य रूप से पुलिस टीम के निशाने पर रहे। पुलिस कप्तान रंधावा ने कहा कि आने वाले समय में इस मुहिम में पुलिस कर्मचारियों के अलावा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों व जिले की सभी सामाजिक संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा और गांव की तरज पर भी इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुहिम का मकसद न केवल महिलाओं व लड़कीयों में पनपने वाले डर को दूर करना है, बल्कि उनमें आत्मरक्षा के गुण भी पैदा करना है, जिसके लिए आने वाले समय में महिलाओं को एक विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement