Only Rs 1 crore spent on Rajasthan Gaurav Yatra, BJPs reply in the High Court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान गौरव यात्रा पर सिर्फ 1 करोड़ रुपए ही खर्च, भाजपा का हाईकोर्ट में जवाब

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 5:14 PM (IST)
राजस्थान गौरव यात्रा पर सिर्फ 1 करोड़ रुपए ही खर्च, भाजपा का हाईकोर्ट में जवाब
संजय सैनी जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा पर अब तक सिर्फ 1 करोड़ रूपया ही खर्च हुआ है। सरकार ने अपनी तरफ से कोई राशि खर्च नहीं की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने अपने शपथ पत्र के साथ यह जवाब हाईकोर्ट में दिया है। इस मामले में अधिवक्ता विभूतिभूषण शर्मा की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इसकी सुनवाई के बाद अदालत ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को यात्रा पर हुए अब तक के खर्च का ब्यौरा देने को कहा था। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश प्रदीपनंद्रा जोग और न्यायाधीश जी.आर. मूलचंदानी की खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील माधव मित्र ने कहा कि सरकार ने राजस्थान गौरव यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में जो टैंडर जारी किए थे वह 6 अगस्त को निरस्त तो कर दिए लेकिन बाद में इसका नाम बदल कर वीआईपी विजिट कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement