Online sensitization program organized regarding Rajasthan Mission-2030-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान मिशन -2030 को लेकर ऑनलाइन सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: शनिवार, 02 सितम्बर 2023 6:45 PM (IST)
राजस्थान मिशन -2030 को लेकर ऑनलाइन सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित
चूरू। राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विशेष अभियान राजस्थान मिशन -2030 को लेकर शनिवार को राज्य स्तर पर पशुपालन, मत्स्य व गोपालन विभाग के अधिकारियों, कार्मिकों एवं स्टेक होल्डर्स का ऑनलाइन सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों ने जिला स्तर, पंचायत समिति स्तर, एवं ग्राम पंचायत स्तर पर वीसी के माध्यम से भाग लिया। पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ निरंजन चिरानिया ने बताया कि जिले के समस्त अधिकारियों, कार्मिकों, स्टेक होल्डर्स एवं केसीसी लाभान्वित पशुपालकों ने अपने सुझाव व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला स्तर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मेवाराम, उपनिदेशक डॉ ओमप्रकाश, गौशाला प्रभारी प्रहलाद राय, धर्मवीर एवं चेतन ने वीसी के माध्यम से भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement