One man arrested with illegal liquor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 12:50 PM (IST)
अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
धौलपुर। जिले की सैपऊ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलाके के गांव दौनारी से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी तादाद में शराब को बरामद की गई है। थाना प्रभारी अजय कुमार मीणा ने बताया कि बीती रात को गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के गांव दौनारी के मोड़ से बाइक से पेटियों में शराब भरकर ले जा रहे युवक राजकुमार को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी लम्बे समय से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

[@ यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement