पटियाला। जिले में धूंध और प्रदूषण के चलते अलसुबह विजिबिलिटी काफी कम रह जाती है और कई बार इसके चलते हादसे में भी होने आम हो गए हैं। रविवार को भी समाना रोड पर स्वराजपुर गांव के पास एक के बाद एक कर 4 गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सात अन्य घायल हो गए। वहीं बीती रात जिले में हुई अन्य दुर्घटनाओं में भी सात लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसेयह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया