One day workshop organized on NREGA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नरेगा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 5:03 PM (IST)
नरेगा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
जयपुर। ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में महात्मा गाँधी नरेगा योजनान्तर्गत नवाचारों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय स्थिति की आवश्यकतानुसार नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गयी। विभिन्न जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीयों ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से कार्यशाला में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने चारागाह विकास, पशु आश्रय स्थलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, एनीकट, आदर्श अमृत सरोवर सम्बन्धी कार्यों के लिए अपने सुझाव दिए। इंदिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान में आयोजित इस कार्यशाला की आयुक्त, ईजीएस शिवांगी स्वर्णकार ने दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारम्भ किया। अतिरिक्त आयुक्त (द्वितीय), ईजीएस ने कार्यशाला के उद्देश्यों और आजीविका संवर्धन के लिए प्राकृतिक संसाधनों के विकास के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement