Advertisement
आपदा प्रबंधन पर NGO के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिला में कार्यरत विभिन्न एनजीओ को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर प्रशिक्षित करने की नई शुरूआत हुई है तथा इससे जिला प्रशासन को भविष्य में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक अपादाओं से प्रभावशाली ढ़ग से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से सम्बन्धित जानकारी अथवा सूचना कोई भी व्यक्ति उपायुक्त कार्यालय में स्थापित टोल फ्री नम्बर 1077 पर दे सकते हैं।
कार्यशाला का संचालन आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ नवनीत यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिले की 24 गैर सरकारी व 4 सरकारी संस्थाओं के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान राज्य इंटर एजेंसी ग्रुप के संयोजक व डीडीएमए कांगड़ा के जिला समन्वयक रोबिन कुमार के मार्गदर्शन में जिला इंटर एजेंसी ग्रुप का गठन किया गया जिसमें 9 कोर ग्रुप सदस्यों सहित कुल 24 सरकारी व गैरसरकारी संस्थाएं शामिल हैं। यह इंटर एजेंसी ग्रुप जिला में बेहतर आपदा प्रबन्धन के लिए जिला प्रशासन व अन्य विभागों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने का प्रयास करेगा। कोर्ड साक्षरता गैर सरकारी समिति के पदाधिकारी नरेन्द्र पॉल जिला इंटर ग्रुप के संयोजक चुने गये।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
धर्मशाला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


