One day awareness camp organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 9:19 PM (IST)
एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित
जोधपुर। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम, राष्टीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जोधपुर के द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाईकर्मचारी, दिव्यांग एवं अन्य पिछडा वर्ग के बेरोजगार युवक, युवतियों को कम ब्याज दर पर स्वरोजगार ऋण उपलब्ध करवाने की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को ज्योतेश्वर महादेव मंदिर, ज्योति नगर, चांदणा भाखर में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में शीशराम चावला, संयुक्त निदेशक, राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम, मुख्यालय जयपुर द्वारा निगम की NSKFDC, NSFDC, NSTFDC, NHFDC, NBCFDC योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए उपस्थित जनसमूह को योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं परियोजना प्रबन्धक अनुजा निगम, जोधपुर मनमीत कौर ने निगम की PMAJAY बैंकिंग योजना में मुद्रा ऋण योजना, पोप ऋण योजना में बैंकों के माध्यम से 50000 से 500000 तक स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन करने हेतु प्रेरित किया एवं इस योजना में लाभार्थी को अनुजा निगम द्वारा ईकाई लागत का पचास प्रतिशत अथवा अधिकतम 50000 रूपये का अनुदान अनुजा निगम द्वारा स्वीकृत किये जाने की जानकारी दी गई।
जागरूकता शिविर में 110 आशार्थियों को अनुजा निगम द्वारा संचालित योजनाओं के पेम्पलेट एवं आवेदन पत्र निःशुल्क वितरित किये गये। शिविर में विभिन्न बैंकों में जिला समन्वयक भी उपस्थित हुए जिन्होंने आशार्थियों द्वारा ऋण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने पर ऋण स्वीकृत करने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।
जवानबन गोस्वामी ने 10 दिव्याग सार्थियों के साथ शिविर में उपस्थित होकर सभी का स्वागत किया एवं दिव्यांग आशार्थियों के ऋण आवेदन करवाने के कार्य में सहयोग प्रदान किया।
जागरूकता शिविर में रमेशचन्द्र पंवार, समाज कल्याण अधिकारी, जोधपुर, जानकीदास, संस्थापन अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उत्तम शर्मा, कार्यालय सहायक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रवणलाल आचार्य, वरिष्ठ सहायक, अनुजा निगम, किरण कंवर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अनुजा निगम, रामभगत, कनिष्ठ सहायक, अनुजा निगम, जोधपुर, अषोक चैहान, पार्षद, वार्ड न. 03, चन्द्रप्रकाश आसेरी, मनोनीत पार्षद, वार्ड न. 03, राजेन्द्र व्यास, अध्यक्ष ज्योतेषशवर महादेव मन्दिर, महेन्द्र मेघवाल, सामाजिक कार्यकर्ता, भीयाराम, सचिव, सम्बल संस्थान, अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी, जवानबन गोस्वामी दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता एवं ईमित्र कर्मी उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement