One booth Ten Youth "program incharge appointed -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘वन बूथ टेन यूथ’ कार्यक्रम के लिए प्रभारियों तैनात

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 4:13 PM (IST)
‘वन बूथ टेन यूथ’ कार्यक्रम के लिए प्रभारियों तैनात
कुल्लू। जिला कुल्लू भाजयुमो ने एक बूथ पर दस यूथ खड़ा करने के लिए टीम का गठन कर प्रभारियों की नियुक्ति की है। आनी मंडल के लिए जिला भाजयुमो के उपाध्यक्ष कमलेश को प्रभारी बनाया गया है, जबकि सह प्रभारी चवित्र सिंह ठाकुर को नियुक्त किया है। बंजार मंडल की जिम्मेदारी भाजयुमो जिला महामंत्री सुभाष ठाकुर को सौंपी गई है तथा सह प्रभारी उपाध्यक्ष केशव ठाकुर को बनाया गया है। कुल्लू मंडल के लिए जिला महामंत्री चंदन करीर को प्रभारी तथा पूर्ण चंद को सह प्रभारी बनाया है, जबकि मनाली मंडल में प्रभारी पद का दायित्व जिला सचिव व जेनेश ठाकुर तथा जिला सचिव सुरेश ठाकुर को सह प्रभारी चुना गया है। जिला भाजयुमो के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि उपरोक्त युवा नेताओं की तैनाती भाजपा के प्रदेश व जिला नेतृत्व, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान तथा प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय प्रभारी रजत ठाकुर से सलाह मश्वरा कर की गई है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही भाजयुमो मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगा। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement